फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑटो की टक्कर से रामनगर किले का 200 साल पुराना मुख्य दरवाजा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर किले का 200 साल पुराना मुख्य दरवाजा रविवार भोर में ऑटो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा रहा कि दरवाजा टूट कर दूसरे दरवाजे पर अटक गया और किसी तरह की जानमाल की क्षति नहीं हुई। किले में तैनात पीएसी के जवानों ने ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह ने सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार शर्मा को निर्देश देकर ऑटो चालक को मय वाहन सहित छुड़वा दिया। साथ ही कोई विधिक कार्रवाई के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

सुबह चार बजे ऑटो चालक शहर की ओर जा रहा था। किले के मोड़ पर दिशा भ्रम होने के चलते मुड़ने की बजाय चालक सीधे जाकर किले के मुख्य द्वार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दरवाजा टूट गया। हादसे में उसकी ऑटो भी क्षतिग्रस्त हुई। तेज आवाज सुनकर दुर्ग के बाहर आए पीएसी जवानों और सुरक्षा गार्डों ने कबीरपुर निवासी ऑटो चालक रामबली को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा। किले का मुख्य दरवाजा लगभग दो सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। मुख्य द्वार को साढ़े छब्बीस फुटवा दरवाजा कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें