फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यातायात नियमों में लापरवाही से हर साल जाती हैं 200 जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए के तत्वावधान में नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में फायर ड्रिल और यातायात नियम और सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर एसएस पांडेय ने बताया कि शहर में लगभग 200 लोग प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करके इस क्षति को रोका जा सकता है। कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कदापि वाहन न चलाएं।अग्नि शमन विभाग से एसआई ओम प्रकाश गुप्ता ने बच्चों और शिक्षकों को आग से होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाना सिखाया। बच्चों ने खुद से भी आग बुझा कर दिखाया। वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गंगासागर सिंह ने सड़क दुर्घटना के बचाव और उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि सड़क हादसों और आग से होने वाले नुकसान की वजह से प्रति वर्ष हमारे देश में दो लाख परिवार तबाह हो जाते हैं। आईएमए समाज को सशक्त करने के उद्देश्य से सेमिनार को आयोजित किया गया है।
आईएमए सचिव डॉ. कंचनलता आजाद ने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों की सही जानकारी होना अति आवश्यक है। ज्वॉइंट सेक्रेटरी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों को न केवल स्वयं समझना है, अपने परिवार के बड़ों को भी समझाना हैं कि हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग जरूरी है।
डॉ. आरएन अग्रवाल ने बच्चों से अपील की कि फायर सेफ्टी के विषय में जो जानकारियां आज सिखाई गई है उसे वो अपने परिवार और आस पास के लोगों को जरूर बताएं। डॉ. सीएस साहनी ने बताया कि बच्चों को इस प्रकार के जागरूकता शिविरों में प्रशिक्षित करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें