फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, लूट, हत्या के प्रयास के 21 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 10 Feb 2021 09:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले की सरपतहा पुलिस और एसओजी की टीम ने डेहरी नहर पुलिया के पास मंगलवार रात मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी अंतरजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सरपतहा जय प्रकाश सिंह और प्रभारी एसओजी निरीक्षक पर्व कुमार सिंह ने बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर डेहरी नहर पुलिया के पास घेरेबंदी की थी।

विज्ञापन


कुछ देर बाद सराय मोहिउद्दीनपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। पुलिस ने रोका तो उसने गोली चला दी। वह तमंचे में दूसरी गोली भर रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार 20 हजार का इनामी शैलेंद्र प्रताप यादव उर्फ एसपी यादव सरपतहा थाना क्षेत्र के कटका गांव का निवासी है।

उस पर लूट, हत्या के प्रयास के 21 मुकदमे जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि जौनपुर जेल में रहने के दौरान आजमगढ़ जिले के भीरा बरदह निवासी राजन यादव और प्रतापगढ़ के ढकवा स्थित आसपुर निवासी अरुण कुमार से उसकी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन


जेल में ही योजना बनी कि कुछ ऐसा करना है जिससे अधिक रुपये मिले। जिनसे राजन और अरुण यादव की भी जमानत हो जाए। अरुण यादव ने बताया था कि खेतासराय में दो लोगों की हत्या के बदले दस लाख मिलेंगे। जेल से छूटने के बाद बाहर आया तो हत्या को अंजाम देने की तैयारी में खेतासराय गया भी था लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ साथी जेल से छूटकर बाहर आए हैं उन्हीं से मिलने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें