वाराणसी। शेयर मार्केट में धन निवेश के बहाने पुलिसकर्मी को जालसाजों ने 20 लाख की चपत लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर लंका थाने में मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ।
बलिया के बांसडीह थाना के गोविंदपुर निवासी और चेतगंज थाने में तैनात मुख्य आरक्षी संजीव कुमार यादव का आरोप है कि 2019 में चितईपुर के रहने वाले अमर प्रताप सिंह से मुलाकात हुई। उन्होंने ने शेयर मार्केट में धन निवेश कराने का सब्जबाग दिखकर अपनी कंपनी में पत्नी सुमन यादव का डीमेट खाता खुलवाया। अमर का साला पंकज और चालक संदीप ने 20 लाख रुपये खातेे में जमा कराया और कहा कि हर माह 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसके बाद अमर ने धोखे से खाते में जमा 20 लाख रुपये निकाल लिया। अमर के बारे में संदीप और पंकज भी कुछ नहीं जानकारी दे रहे हैं। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।