फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः 20 न्यायिक अधिकारी, 13 कर्मी और कई अधिवक्ता कोरोना संक्रमित मिले, 19 अप्रैल तक बंद रहेगी दीवानी कचहरी

Wed, 14 Apr 2021 09:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
close
विज्ञापन
वाराणसी में दीवानी कचहरी के 20 न्यायिक अफसरों, 13 कर्मियों और कई अधिवक्ताओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 17 अप्रैल तक इसे बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वहीं, पंचायत चुनाव को देखते हुए हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में प्रभारी जिला जज ने 19 अप्रैल को जनपद अदालत में अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


साथ ही स्पष्ट किया कि 20 अप्रैल को अदालत खुलने के संबंध में हाईकोर्ट की गाइड लाइन के मुताबिक अलग से आदेश जारी किया जाएगा। प्रभारी जिला जज अशोक सिंह यादव ने हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के प्रस्ताव और जिलाधिकारी व सीएमओ की आख्या के बाद दीवानी कचहरी को 17 अप्रैल तक सैनिटाइजेशन के लिए बंद रखने का आदेश दिया है।

इसके पूर्व सेंट्रल बार अध्यक्ष अशोक उपध्य्याय व महामंत्री कन्हैया लाल पटेल और बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावहता, न्यायिक अफसरों, कर्मियों, वकीलों के संक्रमित होने और चार अधिवक्ताओं की मृत्यु को देखते हुए सैनिटाइजेशन के लिए तीन दिन कोर्ट बंद करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


कहा था दीवानी कचहरी परिसर में भय व डर की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में कोर्ट बंद कर दी जाए। उधर, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने डीएम से वार्ता के बाद स्पष्ट किया कि कलक्ट्रेट में सिर्फ अदालतें बंद रहेंगी और प्रशासनिक व निबंधन के कार्य होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें