फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसनी पीएचसी पर बनेगा 20 बेड का आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। बड़ागांव क्षेत्र के बसनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। एयरपोर्ट से नजदीक होने के कारण यहां इमरजेंसी में यात्रियों का आगमन भी हो सकता है। इसलिए इस पीएचसी पर 20 बेड का आईसीयू बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने बृहस्पतिवार को अपने गोद लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएचसी पर अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रभारी डॉ. शेर मोहम्मद से अस्पताल के लिए जरूरी उपकरणों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से बात कर अस्पताल में स्टॉफ की कमी दूर कराई जाएगी। सांसद ने कोविड वैक्सीन लगवाने आए लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें