बलिया जिले के गड़वार ब्लाक के छतवा और बांसडीह के केवरा में दो नए कोरोना मरीज सामने आए। इसके बाद जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या 61 हो गई। इनमें से 49 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव केस कुल 12 बचे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि एक गड़वार ब्लाक के छतवा तथा दूसरा बांसडीह ब्लाक के केवरा गांव का निवासी है।
इनकी सैंपलिंग बीते छह जून को कराई गई थी। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया। आज मिले मरीजों को देखते हुए जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। अब तक हुए कुल 45 हॉटस्पाट में से सात ग्रीन जोन में पहले ही आ चुके हैं। जबकि केवरा गांव पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है।