बलिया जिले के गड़वार ब्लाक के छतवा और बांसडीह के केवरा में दो नए कोरोना मरीज सामने आए। इसके बाद जिले में पाजिटिव मरीजों की संख्या 61 हो गई। इनमें से 49 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब एक्टिव केस कुल 12 बचे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि एक गड़वार ब्लाक के छतवा तथा दूसरा बांसडीह ब्लाक के केवरा गांव का निवासी है।