फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त, एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम प्रशासन की ओर से गठित टास्क फ ोर्स टीम ने सोमवार को नाटी इमली के चौकाघाट रोड पर दो ट्रक प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी। टीम ने दोनों ट्रक मालिकों से 50-50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं अलग-अलग वार्डों में भी दर्जनों लोगों पर कार्रवाई करते हुए 66,250 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी दशाश्वमेध धर्मराज सिंह, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी कोतवाली रामसकल यादव के नेतृत्व में टास्क फ ोर्स टीम को नाटी इमली के चौकाघाट रोड पर दो ट्रक पॉलिथीन होने की जानकारी मिली। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना नगर आयुक्त को दी। इसके बाद मामले की सूचना नाटी इमली चौकी इंचार्ज को देते हुए ट्रकों की तलाशी शुरू की गई तो उसमें भारी मात्रा में पॉलिथीन मिला जिसे जब्त करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया।
इसके अलावा भेलूपुर जोन में तीन दुकानदारों का चालान किया गया। छह लोगों से 4050 रुपये वसूले गए। कोतवाली जोन में चार लोगों का चालान करके 1400 रुपये वसूले गए। वहीं वरुणापार जोन में अभियान चलाकर सात लोगों का चालान किया गया। गंदगी करने पर 15 दुकानदारों से 10800 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें