फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तल्खी से आसमान पर हीट स्ट्रोक ने बिगाड़ी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

वाराणसी। सूरज की तल्खी अब सेहत बिगाड़ने लगी है। तेज धूप और लू चलने से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। सरकारी ही नहीं, निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों की लाइन लग गई है। रविवार को भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलने की संभावना जताई है। ऐसे मेें पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बताते चिकित्सकों ने सावधान रहने की सलाह दी है।
गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप परेशान करने लगती है। नौ-दस बजे ही ऐसा लगता है जैसे दोपहर के 12 बज रहे हों। दोपहर में तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। गंगा घाट भी सूने हो जाते हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग दोपहर में घर से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को पूरे दिन गर्म हवाएं चलती रहीं, जिन्होंने और परेशान किया। बाइक सवारों को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं स्कूलों का समय बदले जाने के बावजूद बच्चों को गर्मी बीमार कर रही है।
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। चटख धूप के कारण तापमान भी और बढ़ेगा। 30 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव कुछ बदलाव हो सकता है। मई के पहले सप्ताह में बनारस समेत आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की प्रबल संभावना बन रही है।
विज्ञापन

पेट संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक
ज्यादा गर्मी और लू के कारण दस्त, उल्टी जैसी पेट संबंधी बीमारियां अधिक होती हैं। इन दिनों ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस मौसम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। तरल पदार्थों का सेवन, खूब पानी पीने और मसालेदार व तली-भुनी चीजों से परहेज कर बीमारियों से बचा जा सकता है। -डॉ. पीके सिंह, फिजीशियन दीनदयाल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें