फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रियंका का वाराणसी में स्वागत है’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अप्रैल के रोड शो और 26 अप्रैल के नामांकन की तैयारियां देखने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जेपी नड्डा शहर पहुंचे। शाम को दशाश्वमेध घाट पर पीयूष गोयल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा- यदि प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ती हैं तो उनका स्वागत है। लोकतंत्र में कोई भी कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रही है। पूर्वांचल का मीडिया सेंटर काशी में स्थापित किया जा रहा है। पीएम मोदी 25 अप्रैल को लंका बीएचयू गेट से दशाश्वमेध गेट तक रोड शो करेंगे। इसके बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। तीन चरणों के मतदान पर उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है। भाजपा क्लीन स्वीप कर रही है। इन तीन चरणों में और आने वाले परिणामों में हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पीयूष गोयल ने पूरे रूट को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें