फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवान अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीएसी के जवानों को एनएसजी के जवानों की तरह प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अत्याधुनिक हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने मंगलवार को यह बातें भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से कहीं। एडीजी ने कहा कि पीएसी के जवानों का एक ही मंत्र है, सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का संहार करना।
विज्ञापन

एडीजी ने भुल्लनपुर पीएसी के निरीक्षण के दौरान जवानों को चुस्त-दुरुस्त रहने के गुर बताए। परिसर स्थित माडर्न स्कूल का निरीक्षण किया और वहां लगाए गए कंप्यूटरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कार्यालय, वाहिनी शस्त्रागार, कैंटीन और गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी जवान पीएसी के गौरवमयी इतिहास के अनुरूप काम करें और अपने आचरण व कार्यशैली से दूसरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान सेनानायक विनोद कुमार मिश्रा, उप सेनानायक समीर सौरभ, सहायक सेनानायक लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
मूछ प्रोत्साहन राशि हुई चौगुनी
पुलिस और पीएसी में मूछ रखने वाले जवानों को प्रोत्साहित करने की परंपरा रही है। मूछों की देखरेख के लिए जवानों को भत्ता भी दिया जाता है। एडीजी ने बताया अब तक पीएसी के जवानों को 50 रुपया प्रतिमाह मूछों की देखरेख के लिए दिया जाता था। इस राशि को चार गुना बढ़ा कर दो सौ रुपया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें