फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी-बालू व्यवसायी को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चेतगंज थाना अंतर्गत चौकाघाट स्थित लकड़ी मंडी के समीप बुधवार को बाइक सवार गिट्टी-बालू व्यवसायी विनोद कुमार शर्मा (52) को प्राइवेट बस ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही विनोद की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से भाग रहे बस चालक को लोगोें ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

खजुरी निवासी विनोद भदऊं चुंगी स्थित बालू मंडी में गिट्टी-बालू बेचने का काम करते थे। दोपहर 12 बजे के लगभग बाइक से विनोद मंडी से घर जा रहे थे। चौकाघाट लकड़ी मंडी के समीप तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में विनोद की बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विनोद बस के अगले पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि बस को सीज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पहना होता हेलमेट तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की टक्कर से विनोद सड़क पर गिर पड़े। जब तक वो उठ कर बचने की कोशिश करते तब तक पहिये के नीचे आ गए थे। लोगों ने कहा कि यदि विनोद हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती। वहीं, विनोद की मौत की खबर मिलते ही बालू मंडी में काम करने वाले उनके साथी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

चौकाघाट लकड़ी मंडी से होता है अवैध बस स्टैंड का संचालन
गाजीपुर और आजमगढ़ रोड पर चलने वाली अवैध डग्गामार वाहनों का स्टैंड शहर के बीचोंबीच होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। चौकाघाट लकड़ी मंडी से चलने वाली प्राइवेट बसें पांडेयपुर और कज्जाकपुरा होकर आती-जाती हैं। लकड़ी मंडी के पास खड़ी होने वाली गाजीपुर और आजमगढ़ की प्राइवेट बसें आयुर्वेद चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर अपना कब्जा जमा चुकी हैं। प्रशासन की ओर से चौकाघाट से तीन बसों के संचालन की अनुमति दी गई है लेकिन यहां से दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें