फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के वीडियो फुटेज की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में एमसीए के छात्र गौरव सिंह की हत्या के मामले में चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के वीडियो फुटेज की जांच कराई जाएगी। लंका पुलिस ने घटना के चार दिन पहले तक की वीडियो फुटेज सुरक्षित कर ली हैं। सूत्रों की मानें तो इससे अहम सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन

बिड़ला हॉस्टल के पास बीते मंगलवार को गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। छात्रों ने घटना से पहले आरोपियों के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। पुलिस ने चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह समेत पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही लंका पुलिस ने चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए हैं। लंका पुलिस ने गौरव हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों के स्केच तैयार कराए हैं। सीओ भेलूपुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर स्केच तैयार कराए गए हैं।
शनिवार शाम अखरी स्थित गौरव के घर पहुंचे बसपा नेता अतुल राय ने परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान गौरव के परिजनों ने कहा कि पुलिस चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। सीसी कैमरे के फुटेज भी मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट का सहारा लिया जाएगा और सीबीआई जांच की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

गौरव के परिजनों ने शनिवार को उसके निष्कासन/निलंबन के दावे को गलत बताया। परिजनों ने उसकी 14 मार्च 2019 को तृतीय वर्ष की जमा की गई फीस की रसीद भी दिखाई। चार अप्रैल को कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष की ओर से जारी शोकसभा की नोटिस की प्रति भी दिखाई है, जिसमें कहीं भी निलंबन या निष्कासन का जिक्र नहीं है। उधर, बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह का कहना है कि गौरव की फीस रसीद के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें