फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-राहुल, मकसूद-महबूबा बन लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘फागुन के महीना सबके, चढ़ल बांटे मस्ती...’, ‘रंग-गुलाल भरी पिचकारी, भिगा दियो मेरी चोली रे...’ आदि भोजपुरी गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। गांव का परिवेश और चटख रंगों में सजीं महिलाओं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौका था बुधवार को कैं टोमेंट स्थित होटल में होली मिलन समारोह ‘फगुवा के रंगवा, जोड़ी के संगवा’ का।
विज्ञापन

शुभारंभ मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा की नव निर्वाचित टीम के शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुआ। जिसमें अध्यक्ष मीता मोरोलिया, कोषाध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, सचिव स्मिता लोहिया सहित पूरी नई टीम ने शपथ लिया। इसके बाद होली का उमंग, उल्लास और उत्साह ऐसे छाया कि देर शाम तक नहीं उतरा। वहीं, ‘अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया रे...’, ‘छत पर सोया था बहनोई...’ पर महिलाओं ने शानदार नृत्य पेश किया। मुख्य आकर्षण ममता और मिली डिडवानिया के मोदी-राहुल और मकसूद अजहर और महबूबा मुफ्ती की जोड़ी रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने चुनावी सरगर्मी को भी बखूबी दर्शाया। होली थीम पर आयोजित हाउजी और गेम्स में सभी ने मस्ती की और उपहार जीते। संयोजन उमा जालान, प्रीति खेमका, गौरी केडिया का रहा। मुख्य अतिथि मीना सिंह रहीं। कार्यक्रम में श्रद्धा अग्रवाल, रीना डिडवानिया, सुनीता जालान, नीतू मुरारका आदि मौजूद रहीं।
जॉन हिल किट्टी पार्टी का आयोजन
बुधवार को जॉन हिल किट्टी पार्टी का होली मिलन समारोह रथयात्रा स्थित रेस्टोरेंट में मनाया गया। जिसमें महिलाओं संग बच्चों ने अबीर-गुलाल के साथ फूलों से होली खेली। सभी ने लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर श्वेता जायसवाल, शिवानी श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, मुस्कान साहू, अनीता यादव, नीतू, सरोज, किरन, श्वेता, सोनिया, रंजनी, पूनम और सुधा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें