फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की धार्मिक महता से रूबरू कराएगा आईआईटी बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दुनिया से रूबरू कराने के लिए आईआईटी बीएचयू में बुधवार को देश-विदेश से आए शिक्षाविदों ने मंथन किया। प्रोजेक्ट वाराणसी और आईआईटी खड़गपुर के प्रोजेक्ट संधी-एक विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में चली कार्यशाला में शहर के धार्मिक पर्यटन स्थल, परिवहन और पर्यटन विषय पर चर्चा कर नई दिशा देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अगले महीने संस्थान से विशेषज्ञों की टीम यूएसए स्थित जार्जिया विश्वविद्यालय में आयोजित वर्कशाप में शिरकत करेगी, जहां विकसित शहरों का रोल मॉडल तैयार कर वाराणसी में विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान में चल रहे प्रोजेक्ट वाराणसी के समन्वयक और केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. आरएस सिंह ने बताया कि आईआईटी बीएचयू, खड़गपुर के संयुक्त तत्वावधान में अटलांटा, यूएसए के जार्जिया टेक विश्वविद्यालय के सहयोग से विशेषज्ञों ने शहर का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि वाराणसी के पर्यटन को विकसित करने के लिए एक ऐप और ब्रोशर तैयार किया जा रहा है, इसके अंतर्गत हेरिटेज वॉक, काशी की महत्ता बताते भवन, पुराने वास्तु शिल्प के आधार पर बने भवनों, लुप्त होते पौराणिक मंदिरों का इतिहास, पंचक्रोशी यात्रा, मान महल घाट स्थित वेधशाला की जानकारी नए तरीके से पेश की जाएगी। कार्यशाला में डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अमृता द्विवेदी, डॉ. स्वस्ति मिश्रा और डा.ॅ अभिषेक मुद्गल, आईआईटी खड़गपुर से प्रोजेक्ट संधी के समन्वयक प्रो. जॉय सेन, प्रो. भार्गव मैत्रा, डॉ. एके गोस्वामी, डॉ. साकेत पॉल और जार्जिया टेक विश्वविद्यालय से प्रो. सुब्रोजित गुहाठाकुरता और प्रो. शिवा कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें