फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पुलिस की पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पीओके में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक और बुधवार को पाकिस्तान के लड़ाकू विमान की घुसपैठ के बाद देश भर में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। इसी क्रम में जिले में भी हाई एलर्ट घोषित किया गया है। पुलिसकर्मियों को ताकीद की गई है कि संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर उनकी पैनी नजर हो। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जाए। रेलवे लाइन के किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों की गतिविधियों की निगरानी की जाए। हालांकि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हाई एलर्ट के अनुसार पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इस संबंध में बताया कि प्रमुख गंगा घाटों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों सहित जिले के भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर नजर रखने का निर्देश थानेदारों और हल्का प्रभारियों को दिया गया है। रोजाना शाम छह से नौ बजे के बीच पैदल गश्त कर चेकिंग करने को कहा गया है। होटलों, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और लॉजों के रजिस्टर चेक कर वहां ठहरने वालों का औचक सत्यापन कराया जा रहा है। आमजन से अपील है कि यदि वो किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखें तो इसकी सूचना तत्काल सौ नंबर पर या अपने नजदीकी थाने को दें।
उधर, लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी हाई एलर्ट के चलते सुरक्षा को और भी चाक चौबंद किया गया है। यात्रियों को विमान तक पहुंचने से पहले पांच स्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है और मुख्य टर्मिनल भवन से लगभग 50 मीटर दूर पार्किंग में रोका जा रहा है। क्यूआरटी वाहन को एयरपोर्ट के चारों ओर 24 घंटे चक्रमण के निर्देश हैं। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति के लिए से निपटने के तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें