फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को सुविधाएं और ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रेल यात्रा को और सुविधाजनक व सुरक्षित बनाने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री 359 करोड़ की लागत वाली लोहता-भदोही (39 किमी) व भदोही-जंघई (31 किमी) और 50 करोड़ लागत वाली वाराणसी सिटी-मंडुवाडीह दोहरीकृत रेलवे लाइन देश को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

44.80 करोड़ से बने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार, चौथे वाशिंग पिट व कोच गाइडेंस सिस्टम को भी जनता को समर्पित करेंगे। वह 26 करोड़ से वाराणसी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक, छह-सात व आठ-नौ पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, नौ करोड़ से जंक्शन पर लगे सोलर प्लांट, साढ़े सात करोड़ से लोको पायलट व गार्ड के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड रनिंग रूम कांप्लेक्स, कैंट स्टेशन पर ही एक करोड़ 60 लाख से प्लेटफार्म नंबर आठ और नौ पर लगाए गए दो एस्केलेटर व एक लिफ्ट का भी लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री रेलवे की दो परियोजनाओं साढ़े 25 करोड़ से कैंट रेलवे स्टेशन पर तीसरा 10 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज (हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एस्केलेटर) और 21 करोड़ रुपये से लोहता साइड में रेल लाइन व शिवपुर में मालगाड़ी के लिए पासिंग लाइन का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

कनवर्जन लोको का करेंगे फ्लैग ऑफ
प्रधानमंत्री डीरेका का भ्रमण और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही 10 हजार अश्व शक्ति क्षमता के कनवर्जन लोको का फ्लैग ऑफ करेंगे। एल्को श्रेणी के दो इंजनों को उच्च श्रेणी के इलेक्ट्रिक रेल इंजनों में बदल कर और उन्हें जोड़कर 10 हजार क्षमता का इंजन तैयार किया गया है।
प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होगी पूर्वांचल में बने कुल्हड़ों की आपूर्ति
देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पूर्वांचल में बने कुल्हड़ में चाय सहित अन्य पेय पदार्थ दिए जाएंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री औढ़े गांव से इसकी शुरूआत करेंगे।
एक हजार लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चॉक दिए जाएंगे। पीएम प्रतीकात्मक तौर पर वाराणसी की मनीता देवी और संजय प्रजापति को इलेक्ट्रिक चॉक देकर अभियान की शुरुआत करेंगे। योजना के तहत 50 लोगों को ब्लेंडर मशीन और 50 लाभार्थियों को पग मिलिंग मशीन दी जाएगी। दो करोड़ सात लाख रुपये की योजना में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर सहित पूर्वांचल के छह जिले शामिल हैं।
खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक बलधारी सिंह ने बताया कि बनारस और रायबरेली रेलवे स्टेशन से 170 एमएल के कुल्हड़ की सप्लाई का आर्डर मिल चुका है। कई अन्य स्टेशनों से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें