फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों की माला पहनाई, पुतले में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आतंकियों की हरकत के खिलाफ शनिवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि यात्रा निकाली और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के चित्र पर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन

सेंट्रल बार सभागार से इमरान खान के फोटो को घसीटते हुए कचहरी का चक्रमण किया और गोलघर चौराहे पर पहुंचकर इमरान खान के फोटो को आग लगाई। इस दौरान इमरान खान शैतान है, पत्थर का हकदार है जैसे नारे लगाए। वहीं, श्रद्धांजलि यात्रा कचहरी पुलिस चौकी, सर्किट हाउस, वीडीए कार्यालय होते हुए आंबेडकर चौराहे पर खत्म हुई। इस दौरान सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, महामंत्री ब्रजेश मिश्र, बनारस बार के अध्यक्ष राजेश मिश्र महामंत्री विनोद शुक्ल बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय आदि शामिल हुए। कुछ अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको और कुछ ने सर्किट हाउस के पास मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें