फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए 10 फरवरी (बसंत पंचमी) से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। संबंधित अभ्यर्थी नौ मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। सत्र 2019-20 की प्रवेश परीक्षाएं 12 मई से 21 मई तक दो पालियों में देश के विभिन्न केंद्रों पर कराई जाएंगी। 115 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा और 45 शहरों में पेन-पेपर मोड पर आधारित परीक्षा होगी। पारदर्शिता के लिहाज से ऑनलाइन आवेदन में आधार को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया को लेकर शनिवार को दिन भर तैयारी चलती रही। नए सत्र में शुरू होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए शनिवार को कुलसचिव की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र 2018-19 में आवेदकों की कुल संख्या 4.60 लाख से अधिक थी। पाठ्यक्रम, आवेदन पत्र, परीक्षा तिथि आदि जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है। 25 स्नातक और 130 स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि अभ्यर्थियों को चाहिए कि वह आवेदन पत्र जमा करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तिथि आदि के बारे में पोर्टल (222.ड्ढद्धह्वशठ्ठद्यद्बठ्ठद्ग.द्बठ्ठ) से जानकारी कर लें। आवेदन करते समय आवेदकों को अपनी आधार संख्या, नाम, जन्म-तिथि तथा लिंग संबंधी जानकारी भी पोर्टल पर देनी होगी, जिसकी पुष्टि यूआईडीएआई के डाटा से की जाएगी।
परीक्षा के समय भी आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। कुलसचिव ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर, असम- मेघालय के ऐसे निवासी जिनके पास आधार संख्या नहीं है, उन्हें अपनी पासपोर्ट संख्या, राशन कार्ड संख्या, बैंक खाता संख्या या अन्य कोई भी वैध सरकारी पहचान पत्र (जिसमें कि इन राज्यों का पता दिया हो) संख्या दर्ज करनी होगी। इन आवेदकों को भी परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए प्रवेश पत्र के साथ वही दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, जिनका उन्होंने अपने आवेदन पत्र में उल्लेख किया है। दस्तावेज न लाने वालों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में बीएचयू
पांच संस्थान, सोलह संकाय, 135 विभाग, एक महिला महाविद्यालय, दो अंतरविषयी विद्यालय, मिर्जापुर में दक्षिणी परिसर।
32 हजार छात्र शिक्षा ले रहे हैं, जिसमें नेपाल, कनाडा, ब्रिटेन, फ्रंास, जर्मनी सहित 60 दशों के विदेशी छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें