फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी रहे गायब तो कार्यालय पर लगवाया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने शुक्रवार को मानविकी, समाज कार्य और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय का औचक निरीक्षण किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में निरीक्षण के दौरान डीन नहीं थीं। यही नहीं इस संकाय के कार्यालय में भी एक भी कर्मचारी नहीं था। कुलपति ने नाराजगी जताते हुए यहां कार्यालय पर ताला लगवा दिया। इसे लेकर संकाय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

इससे पहले कुलपति एक कक्षा में गए तो वहां कुछ छात्र थे। पूछने पर पता चली कि भूगोल की कक्षा है लेकिन शिक्षक नहीं आए हैं। इसके बाद कुलपति ने विद्यार्थियों की क्लास ली। इसी तरह मानविकी संकाय में उन्होंने उर्दू, अंग्रेजी, इतिहास और हिंदी विभाग का निरीक्षण किया। यहां डीन व हेड समेत कई शिक्षक अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षकाें व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर वो आगे से अनुपस्थित मिलते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुलपति ने समाजकार्य विभाग का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें