फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण और परिश्रम से हासिल करें लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सेठ एमआर जैपुरिया में गुरुवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा नेतृत्व संगम 2018 का शुभारंभ हुआ। काशी में पहली बार आयोजित इस यूथ लीडरशिप कांक्लेव का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुवाहाटी के अमित अग्रवाल ने कहा कि नई पीढ़ी पर देश व समाज का बड़ा दायित्व है। भविष्य की चुनौतियों के लिए उन्हें तैयार करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जैपुरिया स्कूल्स बनारस के चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि समर्पण व परिश्रम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। आस्था, ईमानदारी व सहयोग को जीवन का मूलमंत्र बताते उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप अपनी बेहतरी के लिए स्वयं आगे आएं। इस युवा नेतृत्व संगम में 13 राज्यों से आए 106 विद्यार्थियों को पहले दिन स्व मूल्यांकन, लक्ष्य निर्धारण, संचार, प्रभावी भाषण कला और समय प्रबंधन के बारे में बताया गया। युवा संगम के प्रणेता अनिल के जाजोदिया, बलराम सुलतानिया, श्याम सुंदर बजाज, प्रधानाचार्य सुधा सिंह, आनंद केडिया ने युवाओं को संबोधित किया। स्वागत मनीष लोहिया ने किया। प्रशिक्षण का संचालन निशा चांडक, हर्ष सुलतानिया व सुमित जालान ने किया। संचालन हेमंत अग्रवाल व पुनीत अग्रवाल ने किया। संयोजन शीला जैपुरिया, पूजा लोहिया, इशांक शाह, मनीषा मोरोलिया, आयुष अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, रीना तुलस्यान का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें