फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का भी होगा आईपीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जल्द ही दृष्टिबाधित खिलाड़ी भी अपने आईपीएल में चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। दृष्टिबाधित खिलाड़ियों से सजे आईपीएल की शुरुआत इस साल से होने जा रही है। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। सब कुछ ठीक रहा तो मार्च तक टीम और मैच की तिथि फाइनल हो जाएगी। वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के फाइनेंस डायरेक्टर व भारतीय दृष्टिबाधित टीम के कप्तान जॉन डेविड ने गुरुवार को यह बात कही। वे बीएचयू में चल रहे नागेश ट्रॉफी के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

जॉन डेविड ने बताया कि सब कुछ आईपीएल की नियम व शर्तों के आधार पर होगा। हर टीम में चार विदेशी खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए लगने वाली बोली कम से कम 50 हजार रुपये से शुरू होगी। विदेशी खिलाड़ी भी इसको लेकर खासा उत्साहित हैं। इसका लाइव प्रसारण भी होगा, जिसको लेकर सेट मैक्स से बात चल रही है। इस आयोजन से दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को पहचान मिलने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसको लेकर सभी खिलाड़ी खासा उत्साहित हैं। 2012 से क्रिकेट के सभी सेगमेंट में भारतीय टीम अपराजित रही है। 2014, 2018 में ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2012 और 2017 में आयोजित टी-20 में भारतीय टीम विजेता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें