वाराणसी। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन (इंटक) का 74 वां वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षामंडल में हुआ। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। कहा कि पूरे देश में कामगार, किसान व मेहनतकश की स्थिति दयनीय हो चुकी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते नियमित कार्य ठेकेदार के कर्मचारियों से कराया जा रहा है। उनका शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग में जहां पहले सवा लाख कर्मचारी होते थे वहां अब मात्र 25 हजार रह गए हैं। उपभोक्ताओं की संख्या दो करोड़ से अधिक होे गई है। सभा की अध्यक्षता कर रहे राजपाल ने कहा कि बिजली कर्मचारियों के वेतन में विसंगति है। इसे समाप्त करना चाहिए। रिक्त पदों पर भर्ती होनी चाहिए। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वाहन भत्ता मिलना चाहिए। आश्रितों को नौकरी मिलनी चाहिए। बिजली उत्पादन गृहों को उच्चीकृत करने की आवश्यकता है। बिजली उद्योग की स्थिति को समाप्त किया जाना चाहिए। इस मौके पर सैयद मुनौवर अली, करतार प्रसाद श्रीवास्तव, धर्म प्रसाद यादव, विपिन प्रकाश वर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज, जितेंद्र प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश भारद्वाज आदि शामिल रहे।