फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन के लिए 50 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले होने वाले कामों के लिए एनआरआई सेल ने 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें सूचना, पर्यटन, गृह, विकास प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर यह धनराशि जारी की गई है। बजट मिलने के बाद प्रवासी सम्मेलन से जुड़े काम शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की टीम के साथ कार्ययोजना तय होने के बाद प्रवासी सम्मेलन के लिए आवास और आयोजन स्थल पर एक दिसंबर से काम शुरू कराया जाएगा। इससे पहले एनआरआई सेल ने 50 करोड़ रुपये जारी किए जिससे आवास, सड़क सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव दिया गया है।
कल होगी तैयारियों की बैठक
प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों के लिए लखनऊ में सोमवार को बैठक होगी। इसमें वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद तीन दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें