फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पुत्र को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थानाक्षेत्र के कोईराजपुर गांव में पुलिस अधिकारी तथा उसके पुत्र पर गांव के ही भाजपा नेता के बेटे पर बंदूक तान कर जान से मार देने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है । आरोप है कि भाजपा नेता का बेटा शुक्रवार रात आठ बजे गांव से बाहर अपने खेतों की ओर गया था। उसी समय उसके पड़ोसी पुलिस अधिकारी अपने पुत्र के साथ आया और उसको व भाजपा नेता को गालियां देनें लगे। प्रतिरोध करने पर निजी बंदूक निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की सूचना भुक्तभोगी अनुराग ने 100 नंबर पर दी। यह घटना आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल से महज दो सौ मीटर दूरी पर हुआ। कार्यक्रम का समापन चल रहा था। हरहुआ पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता भी जताई। कुछ लोगों ने घटना की वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें