फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के जीर्णोद्धार के खुदाई के दौरान मिली सुरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव स्थित गर्मनाथ बाबा के मंदिर निर्माण के दौरान पिलर के लिए खुदाई करते समय बीस फीट लंबी और पांच फीट चौड़ी सुरंग मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हरहुआ पुलिस ने खुदाई का काम रोकवा कर पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

वार गांव के लोग आपसी सहयोग से भीटे पर स्थित अति प्राचीन गर्मनाथ बाबा के स्थान पर मंदिर बनवा रहे हैं। रविवार की सुबह मजदूर पिलर के नींव की खुदाई करा रहे थे। मजदूरों ने पांच फीट गहरी मिट्टी हटाई तो वहां सुरंग दिखाई पड़ी तथा ठीक उसके बगल में पत्थरों के बने भवन नुमा आकृति भी दिखाई देने लगी। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शिवलिंग नुमा पत्थर की मूर्ति भी बरामद की। जो देखने में काफी पुरानी लग रही है। सुरंग और पत्थर के आकृति को देखकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा होने लगी। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अगर यहां खुदाई की जाय तो ऐतिहासिक महत्व की वस्तुयें मिल सकती हैं।
वहीं क्षेत्र के डॉ. चंद्र प्रकाश व ब्रिजराज सिंह ने बताया कि बीस वर्ष पहले यहां से कुछ दूर पर खोदाई की गई थी। उस दौरान पाषाण काल की कुछ ईट व एक घडे मे अष्ट धातु के सिक्के मिले थे।
विज्ञापन

कोट्स
मंदिर निर्माण के दौरान सुरंग मिलने की जानकारी एसडीएम की ओर से दी गई है। मैं अभी बाहर हूं। मंगलवार को इसकी जांच करवाऊंगा। इसके बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष यादव, पुरातत्व अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें