फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाना अंतर्गत कनियर गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति अजय पटेल (35) को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अजय को मलदहिया स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अजय की पुरानी रंजिश और हाल के दिनों में उसके भाई से मांगी गई रंगदारी के संबंध में पुलिस से की गई शिकायत को वारदात की वजह मानकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

कनियर खांवपुर निवासी अजय भीटी बाजार से देर शाम सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। घर के समीप ही अजय पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उस पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भाग कर आए तो अजय जमीन पर गिरा हुआ तड़प रहा था। बड़ागांव पुलिस के अनुसार अजय के कमर और पैर में गोली लगी है। पुलिस आननफानन में उसे बाबतपुर स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि वारदात की वजह स्पष्ट कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें