फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप जीप से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव के पास सोमवार को रात 9 बजे बाइक से अपने ननिहाल जा रहा युवक अतलू पटेल 21 बरेमा मंदिर के पास खड़ी पिकअप जीप में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अतलू पटेल 21बाइक से अपने ननिहाल जंसा थाना क्षेत्र के सकरा गांव जा रहा था। बाइक की गति काफी तेज होने की वजह से बरेमा गांव के पास अनियंत्रित हो गया और किनारे खड़ी पिकअप जीप से टकरा गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बड़ागांव थाना क्षेत्र के बीरा पट्टी गांव का निवासी बताया जाता है। पिकअप जीप चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। बाइक पर मृतक का भांजा भी पीछे बैठा था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें