फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पहुंचे शिक्षक, नहीं किया कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वेतन विसंगति सहित कई मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। तय समय पर शिक्षक अपने कालेज में गए लेकिन वहां उन्होंने किसी तरह का कोई कामकाज नहीं किया। मांगें पूरी न होने के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधकर नाराजगी जाहिर की। अब 24 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर हुए हड़ताल का असर कॉलेजों में चलन वाले प्रवेश संबंधी कार्य पर पड़ा। शहर और इससे सटे कॉलेजों में शिक्षक हड़ताल पर रहे और सरकार से आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग की। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल ने बताया कि अब तक कई बार धरना-प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने जब मांगें नहीं मानी तो हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, चिकित्सकीय सुविधा आदि कोई भी मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें