हरहुआ। बड़ागांव थानाक्षेत्र में आठ वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी युवक फरार हो गया। मां की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
शुक्रवार तीन बजे छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसी गांव का रहने वाला विमल नामक एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर पास में ही स्थित भूसे के कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर मां पहुंच गई जिसको देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण के लिये कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल के लिये भेज दिया है। बड़ागांव पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।