फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन से खुलती है आध्यात्म की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रसिद्ध भजन गायक नमामि शंकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को योग साधकों के साथ रूबरू होंगे। वह कोलकाता से बुधवार को सुबह भदोही पहुंच गए। उन्होंने रजपुरा स्थित ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा पर प्रेसवार्ता में कहा कि भजन के माध्यम से मनुष्य आध्यात्म का रास्ता अपना सकता है। भजन का योग से गहरा ताल्लुक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी भजन हो पूरी तन्मयता से सुनने पर ही उसका आनंद प्राप्त होता है। जिस प्रकार से योग में एकाग्रचित होने से उसका लाभ मिलता है। भजन-कीर्तन मनुष्य को स्वार्थी होने से बचाता है। उन्होंने कहा कि भजन का अर्थ ज्ञानार्जन, ध्यान होता है। दोनों के समावेश से व्यक्ति को मानसिक संतुष्टि की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि भारत ने योग के जरिये विश्व को राह दिखाई है। पूरी दुनिया भारत का अनुसरण कर रही है। कहा कि लोग गुरुवार को सुबह रामलीला मैदान में योग साधना शिविर में शामिल होकर इस आवाज को पूरे विश्व में पहुंचाएं।
योग संजीवनी ट्रस्ट के संयोजक योगाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विश्व योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ नमामि शंकर के भजन से होगा। बताया कि आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के अनुरूप कार्यक्रम तैयार किया गया है। रामलीला मैदान में प्रात: 5.30 से 7.30 बजे तक योग होगा। इसमें सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 8 से 9.30 बजे तक ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा परिसर में योग में डीएम राजेंद्र प्रसाद भाग लेंगे। 11 बजे से 12 बजे तक भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान में भी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें