फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7500 रुपये जुर्माना वसूला सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ गुरुवार से जिले की पुलिस ने अभियान की शुरुआत की। पहले दिन जिले भर में 68 लोगों से 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया जबकि 110 लोगों का नाम-पता और मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने हिदायतें देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने थाने, चौकियोें और पुलिस की सभी शाखाओं के कार्यालयों को तंबाकू और धूम्रपान रहित क्षेत्र बुधवार को घोषित किया था। इसके साथ ही कहा था कि जिले के सार्वजनिक स्थानों पर पान-गुटका खाकर थूकने वालों और सिगरेट पीने वालों पर सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। इसके मद्देनजर गुरुवार को जिले की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को चेतावनी दी और जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें