फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर की जा रही मनमानी00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे ध्वस्तीकरण में मनमानी को जनता के सामने रखने के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को पंचक्रोशी यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयघोष, डमरूओं के निनाद और शंखध्वनि के साथ ही शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट से संकल्प के साथ यात्रा प्रथम पड़ाव के लिए निकल पड़ी।
यात्रा की शुरूआत विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित व्यास भवन से हुई जिसे विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर प्रशासन ने तोड़ दिया है। परिक्रमा के जरिए कांग्रेस पंचक्रोशी यात्रा के जीर्ण शीर्ण मार्गों, धर्मशालाओं, मठ-मंदिरों की हकीकत भी जनता के सामने लाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि कई वर्षों से विकास के नाम पर छलावे की राजनीति की जा रही है। धर्म के नाम पर हिंदू जनमानस को गुमराह किया जा रहा है। काशी को 56 विनायकों में से दो को तो जमींदोज कर दिया गया और एक मंदिर में प्रशासन का ताला बंद है जिससे उनकी नियमित पूजा अर्चना तक नहीं हो पा रही है।
बताया कि यह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक है, इसमें किसी को खास निमंत्रण नहीं है, लेकिन जो भी शरीक होना चाहेगा उसका स्वागत है। यह विशुद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संकल्प यात्रा है।
विज्ञापन

काशी की पंचक्रोशी परिक्रमा पुरुषोत्तमी एकादशी से पूर्णिमा तक इस मनोकामना से करेंगे कि विश्वनाथ जी काशी के गौरव व काशी वासियों की समृद्धि एवं कल्याण करें। यात्रा का समापन 29 मई को होगा। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, प्रजानाथ शर्मा, राघवेंद्र चौबे, रविशंकर पाठक, मणिंद्र मिश्र समेत काफी संख्या में कांग्रेेसी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें