फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग और कालोनियों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से सारनाथ में अनाधिकृत रूप से चल रही प्लाटिंग और विकसित अवैध कालोनियों के विरुद्ध शुक्रवार को अभियान चलाया गया। वीडीए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सारनाथ से पहडि़या तक चले ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान वीडीए की इस कार्रवाई से प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को वीडीए ने अभियान के तहत बुद्धा सिटी घूरहूपुर, इंफ्रा सिटी प्राइवेट लिमिटेड परशुरामपुर, के जीआर ग्रुप हाउसिंग पहडि़या, सुनील गुप्ता की बाउंड्री को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा वीडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी भी दी। इसके अलावा आम जनता से अपील की गई कि इस प्रकार के किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पूर्व वीडीए में प्रोजेक्ट के लेआऊट के पास होने की जानकारी अवश्य कर लें। जिससे कि इस प्रकार के अवैध एवं नियम विरुद्ध निर्माणकर्ताओं से बचा जा सके। इस दौरान जोनल अधिकारी राजकुमार एवं अविनाश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें