फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए सड़क पर उतरे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।नेशनल तिराहे स्थित इंद्र कांप्लेक्स के तीन दर्जन से अधिक दुकानों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज दुकानदारों ने बुधवार को तिराहे को जाम कर दिया। उनका कहना था कि वे हर महीने किराए के साथ बिल देते हैं। बिजली बिल का भुगतान मकान मालिक की जिम्मेदारी है। उधर मकान मालिक ने दुकानदारों पर बिजली न देने का आरोप लगा कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

बिल बकाया होने पर 10 अप्रैल को बिजली विभाग की टीम ने कांप्लेक्स की दुकानों के कनेक्शन काट दिए थे। इस दौरान मकान मालिक और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता के एक सप्ताह बीतने पर भी बिजली बहाल नहीं हुई। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क पर उतर आए। जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। दुकानदारों ने कहा कि सात दिन से बिजली नहीं है। बिजली पर पूरी दुकानदारी निर्भर है। हम लोग कमाएंगे नहीं तो खाएंगे क्या? उन्होंने कहा कि यदि बिजली कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। जाम में रानू श्रीवास्तव, योगेश राय, अवधेश मिश्र, विनय कुमार बिंद, आदित्य राय, नीरज गोयल, विनजयी सेठ, रमेश चंद राय, शशि कुमार, सुरेश बिंद, मुकेश श्रीवास्तव, ज्ञानेश राय, आशीष विश्वकर्मा, राजकुमार सेठ, सुभाष विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अच्छेलाल यादव, चुल्लुर यादव, लल्ला यादव, रविशंकर चौरसिया, ओमकारनाथ, बाबा, संतु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें