भदोही। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रदेश भ्रमण पर निकली शहीद सम्मान यात्रा गुरुवार को भदोही पहुंचने पर सपा नेताओं ने स्वागत किया। शहीद यात्रा प्रमुख गांधीवादी चिंतक डॉ. योगेंद्र यादव का पूर्व ब्लाक प्रमुख के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्वागत किया गया। शुकवार को यात्रा आगे रवाना होगी।
डॉ. योगेंद्र ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों का सम्मान और उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। वे किसी पार्टी के नहीं बल्कि राष्ट्र के थे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए लगा दिया। आज उनके सम्मान की बात पर हम सबको एक साथ उठ खड़े होना चाहिए। कहा कि हमारी यह यात्रा शहीदों के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए है। बताया कि वाराणसी से यात्रा शुरू हुई थी, जो 13 जिलों का भ्रमण करने के बाद भदोही पहुंची है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव और सुनीता यादव ने पांच हजार पौधे रोपने की शपथ ली। यात्रा का स्वागत करने वालों में राजकुमार यादव, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, संतोश यादव, सोहन पाल, रमेश मौर्य, कमलेश यादव, राजेंद्र यादव, पवन सिंह, अखिलेश गौतम, वीरेंद्र गौतम, नन्हकू गौतम आदि रहे।