वाराणसी। मंडुवाडीह क्रासिंग को खोलने को लेकर ट्रैक जाम करने वालों पर आरपीएफ शिकंजा कसती जा रही है। आरपीएफ ने 17 और लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।अब कुल संख्या 25 पहुंच गई है। 10 लोगों के खिलाफ कुछ दिन पहले ही सम्मन भेजा गया है। कई और लोगों को भी भेजा जाएगा। आरपीएफ पोस्ट पर पेश न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा।
मंडुवाडीह महमूरगंज आरओबी शुरू होने के बाद मंडुवाडीह रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया। इसपर स्थानीय लोगों ने जबरदस्त विरोध जताया था और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया था। इसके चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। इस मामले में आठ नामजद और 300 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब नामजन लोगों की संख्या 25 हो गई है। सूत्रों की माने तो नामजद लोगों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी आरएफपी कर रही है।