बीएचयू परिसर स्थित क्षतिग्रस्त अकेला बाबा मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को मंदिर का निर्माण शुरू किया गया। एक दिन में ही मंदिर को पूरा स्वरूप दे दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को प्राक्टोरियल बोर्ड की जिपसी से अकेला बाबा मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। अपने ग्राम देवता के मंदिर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। चर्चा ये भी कि जानबूझकर मंदिर को ढहाने की कोशिश की गई है। फिलहाल गुरुवार की रात ही बीएचयू प्रशासन ने मंदिर बनवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का धरना खत्म कराया।