फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोप में बिल्डर गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा क्षेत्र स्थित इनिफिनिटव वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक प्रवीण तिवारी को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लंका पुलिस ने जेल भेजा है। वहीं, मंगलवार को पीडि़ता का कलमबंद बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र की मूल निवासी पीडि़ता लंका क्षेत्र में किराये पर मकान लेकर रहती थी। रंगमंच की कलाकार और लघु फिल्मों में काम करने वाली पीडि़ता जीविकोपार्जन के लिए बिल्डर प्रवीण तिवारी के फर्म में भी काम करती थी। 20 मार्च को पीडि़ता ने लंका थाने में प्रवीण तिवारी और उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया। पीडि़ता का आरोप है उसे प्रवीण ने प्रलोभन दिया था कि आप हमारे व्यापार में सहयोग करिए। इसके बदले अच्छा कमीशन दिया जाएगा। इसके बाद प्रवीण एक फिल्म डायरेक्टर से मुलाकात कराने के बहाने मुंबई ले गया और दुराचार किया। पुलिस से शिकायत की बात कहने और अपना तीन लाख बकाया मांगने पर प्रवीण ने आठ मार्च को पिस्टल तान कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया तो प्रवीण धमकाने लगा। साथ ही उसका कहना था कि मेरी अश्लील तस्वीरों को वायरल कर जीना दूभर कर देगा। लंका इंस्पेक्टर संजीव मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें