फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत-संगीत के बीच नवागत छात्रों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग के सीनियर छात्रों ने नवागत छात्रों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच जोरदार स्वागत किया। विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम नवांकुर-2018 में छात्रों ने गायन के साथ ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की, जिसमें नए छात्रों ने भी उनका पूरा साथ दिया। इस दौरान स्वर्णिमा को मिस फ्रेशर जबकि भाष्कर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. एके गौर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद विभाग के 100 साल पूरा होने पर सभी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान टैलेंट परेड, बलून राउंड, पेपर डांस आदि के माध्यम से मिस और मिस्टर फ्रेशर का चुनाव किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। नैनो वाले गीत पर वर्षा, संगीता, गुडि़या, रश्मि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सोनाली-गोविंद और धन्यवाद ज्ञापन शोध छात्र अखिलेश सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. राकेश रमन, प्रो. निधि शर्मा, प्रो. जीबी कुमारिया, प्रवीन, मानवेंद्र, अनूप, संदीप, करुणा, सागर, नियोग सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें