फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंचल युवतियां बन इठलाईं विदुषियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नए साल के स्वागत का जश्न था, ऐसे में चंचल मन कैसे न प्रफुल्लित हो। फिर क्या था, ‘नवोत्सव’ में चंचल युवतियां बनकर विदुषियां भी खूब इठलाईं। घर परिवार में संजीदा भूमिका निभाने वाली मांएं, भाभियां यहां अपने अंदर छिपे चंचल मन को मंच पर ले आईं। साड़ी-सूट छोड़ जींस, स्कर्ट में डीजे के फिल्मी धुन पर डांस की मस्ती कीं तो स्कूल कॉलेज के दिनों की तरह टीचर की मिमिक्री करने वाली विदुषियों ने एक-दूसरे की नकल उतारीं। नृत्य, संगीत, कविताओं, गजलों के साथ नवोत्सव की इस शाम को उन्होंने सजाया।
विज्ञापन

विदुषी महिला मंडल की ओर से शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित होटल में आयोजित ‘नवोत्सव’ कार्यक्रम में सदस्याएं खुद से रूबरू हुईं। यहां उन्होंने अपने हुनर सृजन को नया आयाम दिया। नीतू अग्रवाल ने कविता सुनाई तो, नमिता ने दोस्ती पर शायरी से समां बांधा। निधि ने भी अपनी कविता ‘...नए वर्ष की पहल हो’ सुनाकर महफिल सजाई। पूजा अग्रवाल ने सीटी के जरिए गीत गुनगुनाया। गरिमा टक्साली ने गांव व शहर की जीवनशैली पर हास्य व्यंग से उसके मर्म को छुआ। हंसी ठहाकों, मनोरंजन भरे खेलों के बीच अध्यक्ष हिमानी जायसवाल व महामंत्री जया कपूर ने विदूषियों के साथ नए साल का केक काटा। सेल्फी कार्नर भी खास रहा। संस्थापिका मनीषा अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया, नव वर्ष की बधाई दी। संचालन एकता अग्रवाल, पूजा भवनानी और तृप्ति सेठ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रियंका अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें