फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे के विरोध में सड़क उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (वाराणसी)। चाइनीज मंझे से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए काशी नटिनीयादाई व्यापार मंडल के व्यापारियों ने विरोध कर चाइनीज मंझे के प्रतीक पुतले का दहन किया। इस दौरान इसके इस्तेमाल न करने और न ही बेचने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

भोजूबीर सिंधौरा मार्ग पर बसहीं चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने इस जानलेवा चाइनीज मंझे पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि आए दिन इस चाइनीज मंझे की चपेट में आकर लोगों को जान गवानी पड़ रही है। साथ ही लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं । इस पर रोक लगाने के नाम पर केवल छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। जबकि प्रशासन को इस जानलेवा मंझे को बड़े व्यापारियों के यहां से ही रोक लगा देना चाहिए। इसके विरोध में व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए बसहीं चौराहे पर पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में राजेश श्रीवास्तव, संजय वर्मा, शरद वर्मा, जगत सिंह, बबलू, राधेश्याम, अशोक पटेल, अमित ठाकुर, सुशील सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, राजेश पटेल, मंगला यादव समेत सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें