फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बार के लिए 69 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को जबरदस्त उत्साह के बीच 69.87 फीसदी मतदान हुआ। 18 पदों पर चुनावी मैदान में उतरे 59 प्रत्याशियों के लिए 4909 मतदाताओं में से 3430 ने वोट डाले। गुरुवार सुबह आठ बजे से सेंट्रल बार और बनारस बार की मतगणना शुरू होगी। परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कचहरी परिसर में जबरदस्त उत्साह दिखा। मतदान स्थल सिविल कोर्ट के मनोरंजन कक्ष के बाहर लाइन में खड़े होकर प्रत्याशी व उनके समर्थक हैंडबिल देकर मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील करतेे रहे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन क्षत्रधारी सिंह और सदस्यगण अवधेश कुशवाहा, सुरेश श्रीवास्तव, अमरनाथ शर्मा, प्रमोद पाठक की निगरानी में मतदान संपन्न हुआ। बनारस बार के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल पांडेय और महामंत्री आनंद मिश्र के अलावा प्रदीप श्रीवास्तव, अंशुमान दुबे, विशाल सिंह, श्रीनिवास मिश्र, वीरेंद्र मिश्र, अजय शर्मा, आशीष शक्ति तिवारी समेत 60 सहायक चुनाव अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें