फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता कमल हासम पर प्रतिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। फिल्म अभिनेता कमल हासन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले लेख व वक्तव्य देने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने एसीजे द्वितीय धनंजय मिश्र की अदालत में परिवाद दाखिल किया है। मामले में वादी के बयान के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

परमानतपुर निवासी अधिवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया है कि फिल्म अभिनेता कमल हासन ने तमिल पत्रिका आनंद विकतन में छपे लेख में कहा है कि हिंदू आतंकवाद वास्तविकता बन चुका है। साथ ही हिंदू संगठनों को कट्टरपंथी बताते हुए आतंकियों की श्रेणी में खड़ा करने का प्रयास किया है। उनके वक्तव्य को अधिवक्ता व गवाहों ने टीवी पर देखा तथा तीन नवंबर को समाचार पत्रों में पढ़ा जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इससे देश की एकता व अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आनंद की ओर से अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि कमल हासन लोकप्रिय अभिनेता हैं तथा वह जानते हैं कि उनके वक्तव्य व लेख को देशवासी सुनते व पढ़ते हैं। ऐसे में उन्होंने जानबूझकर दुराशय से मानहानिकारक वक्तव्य दिया गया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। यह वक्तव्य सियासी फायदे के लिए दिया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि अभिनेता को तलब कर दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें