वाराणसी। बीएचयू के लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने श्ुाक्रवार की रात मेस के एक कर्मचारी पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कर्मचारी को पकड़कर चीफ प्राक्टर कार्यालय ले गए। आरोप है कि वहां भी छात्रों की शिकायत सही तरीके से नहीं सुनी गई। नाराज छात्रों ने बिरला चौराहे पर जाम लगाया दिया और चीफ प्राक्टर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। सूचना केबाद बीएचयू प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी और लंका पुलिस पहुंची। छात्रों को किसी प्रकार समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
मेडिकल के कुछ छात्र अपने दोस्तों से मिलने देर शाम एलबीएस छात्रावास गए थे। खाना खाने केदौरान मेडिकल केएक छात्र का मोबाइल गुम हो गया। छात्रों का आरोप था कि मेस कर्मचारी ने मोबाइल चुराया है। वे कर्मचारी को पकड़कर प्राक्टोरियल बोर्ड ले गए। छात्रों की मांग थी कि आरोपी को पुलिस केहवाले कर दिया जाए। प्राक्टोरियल बोर्ड केऐसा न करने पर छात्र हंगामा कर वहां से चले गए। कुछ देर बाद छात्र बिरला चौराहे पहुंचकर जाम लगा दिया। चीफ प्राक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बीएचयू प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस छात्रों से मिली और समस्याओं को सुना। मोबाइल बरामद कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र माने और जाम समाप्त किया।