फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णणयी अन्नपूर्णा की झलक पाने उमड़ेगा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में धनतेरस पर खुलने वाले जगत का पालनहारिणी स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दरबार की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। धन तेरस की सुबह महाआरती के बाद मंदिर की पहली मंजिल पर मां के कपाट खोल दिए जाएंगे। ढुंढिराज गणेश प्वाइंट से श्रद्धालु मां के दरबार में प्रवेश करेंगे। कालिका गली से निकास होगा। इसी के साथ चार दिन तक मां के स्वर्णिम स्वरूप के दर्शन होंगे। महंत रामेश्वरपुरी महाराज अन्न-धन का खजाना वितरित करेंगे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने शुक्रवार की शाम अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा देवी के दर्शन के लिए इस बार दो लाख से अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान है। अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे डीएम, एसएसपी ने मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास वाले मार्गों का निरीक्षण किया। बांसफाटक से होते हुए ढुंढिराज गणेश से भक्त मां के दरबार मेंप्रवेश करेंगे। जबकि राम मंदिर से होकर कालिका गली होते हुए निकास होगा।
अफसरों ने महंत रामेश्वरपुरी के साथ प्रबंधों से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। डीएम का कहना था कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए समय रहते मंदिर प्रबंधन के साथ तैयारियों को परख लिया जाए। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शाम पांच से सात बजे तक विशिष्ट जनों के लिए मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था दी जाएगी। इस मौके पर मंदिर के उप महंत शंकर पुरी, प्रबंधक काशी मिश्रा के अलावा एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी (सुरक्षा) शैलेंद्र राय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें