फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने चिरईगांव की माधुरी को दिया देवी अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिरईगांव विकास खंड के शंकरपुर की रहने वाली माधुरी सिंह को देवी अवार्ड से सम्मानित किया। गोमती नगर विस्तार स्थित सिटी मॉंटेसरी स्कूल में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह सम्मान माधुरी को दिया। माधुरी पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के हित में स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही है। यही नही महिलाओं को मुद्दा ऋण, जनधन खाते और कृषि ऋण दिलाने का भी रिकार्ड बनाया। संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ जुड़कर उन्होंने भूमिहीन महिला किसानों के लिए भी कई कार्य किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बागपत की 86 वर्षीय निशानेबाज महिला चंद्रो तोमर, वृंदावन की समाजसेविका लक्ष्मी गौतम, वाराणसी की वित्तीय सलाहकार माधुरी , मिर्जापुर की समाज सेविका नंदिनी मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ नीलम सिंह, देवारिया की ज्वैलरी डिजाइनर पूजा शाही, आजमगढ़ की रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सत्या सिंह, हेल्थ एक्टिविस्ट सपना उपाध्याय, एजुकेशन एक्टिविस्ट जैनब खान और शिक्षाविद रेखा सिंह और अलेख शरन को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है। सीएम ने कहा कि एक तरफ हम नवरात्र में कन्याओं को पूजते हैं, दूसरी तरफ उन्हें जन्म लेने से पहले ही मार देते हैं। महिलाओं के महत्व को बताते हुए सीएम ने कहा कि पाकिस्तान जैसे चंडमुंडों से निपटने के लिए एक महिला को देश का रक्षामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें