फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पर विवाद में किसानों से की वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। इब्राहिमाबार नौबरार (अठगांवा) में स्पर के विवाद में रविवार को शासन द्वारा गठित टीम के सदस्यों ने भी मौके पर जाकर किसानों से बात की साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस टीम में शामिल सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसके पाल, अधीक्षण अभियंता एसएफ रिजवी, बाढ़ के सहायक अभियंता अनिल कुमार, आरडी यादव आदि ने किसनों से स्पर के विवाद पर लंबी बात की, किंतु बात नहीं बनी।
विज्ञापन

किसान वीरबहादुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण बिहारी सिंह, श्यामबिहारी सिंह, श्यामल, झूलन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शिवशंकर सिंह आदि किसानों की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए सिताबदियारा के रावल टोला निवासी राजकुमार उर्फ जोखन सिंह ने कहा कि हमारी जमीन भी विभाग ने ले लिया और अब पैसा देने में बाढ़ खंड विभाग आज तक हमें गुमराह ही कर रहा है ।
मौके पर पहुंचे मुख्य अभियंता एसके पाल ने यह समझाने का प्रयास किया कि अगामी 17 तारीख को बजट आने के बाद इस संबंध में एक फैसला होने की उम्मीद है । विभाग भी अपनी स्वीकृति दे चुका है । इसके बाद सभी अधिकारी कटान स्थल पर भी गए । मौके पर मौजूद तमाम बिंदुओं की एक रिपोर्ट तैयार कर सभी अधिकारी यहां से रवाना हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें