फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारियों की जारी रहेगी बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कपड़े पर जीएसटी के विरोध में अनिश्चितकालीन बंदी रविवार को भी जारी रही। बंदी के चलते बनारसी वस्त्र और साड़ी कारोबार बंद रहा। हालांकि रविवार को यह व्यापार बंद रहता है। अब तक पांच सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारसी साड़ी डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सुबह से देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। हथकरघा, पावरलूम बंद रखने के साथ ही अंगड़िया, गिरस्ता का काम भी प्रभावित रहा। व्यापारी टोलियां बनाकर इलाके वार बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। पावरलूम, मशीन वीविंग, डाई, पालिश, पैच, रफ्फू, साड़ी का कारोबार करने वाले व्यवसायी इससे प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा प्रभाव सरैयां, जलालीपुरा, कमलगड़हा, अलईपुरा, पीलीकोठी, बड़ीबाजार, काली महल, गोलघर, आसभैरव, चौक, अदलपुरा, मदनपुरा, मालती बाग, रेवड़ी तालाब, कमच्छा, रामापुरा, बजरडीहा, गौरीगंज, लल्लापुरा, शिवाला, लोहता, कोटवां आदि क्षेत्रों पर देखने को मिला है। उधर, बुनकर मुहल्लों में करघों की खामोशी अभी तक नहीं टूटी है। रविवार को भी करघों की आवाज थमी रही। जीएसटी के विरोध में बुनकर सरदारों का भी समर्थन बंद को मिला है। बुनकरों का कहना है कि जब गद्दीदार माल खरीद नही रहे हैं तो फिर वे इसे बनाकर क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें